बीआरएस चिरेका ने मनाया वार्षिक खेल महोत्सव, सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी: आई जी

(क़रीब 900 बच्चों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन,गंगा हाउस बना चैंपियन)

 

चितरंजन(संवाददाता):लॉकडाउन के लंबे अंतराल के बाद रविवार को बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल चितरंजन में विद्यालय के वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया| विद्यालय प्रांगण खेल मैदान में आयोजित खेल महोत्सव में विद्यालय के लगभग 900 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया| कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कुलजीत कौर की अगुवाई में मुख्य अतिथि चिरेका आरपीएफ के आई.जी श्री वीरेन्द्र कुमार के कर कमलों द्वारा विद्यालय के ध्वजारोहण और मशाल प्रज्वलित कर किया गया।

विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गायन के साथ समस्त मुख्य अतिथियों का अतिथि देवो भवः की परंपरा को निभाते स्वागत किया| मुख्य अतिथि श्री कुमार ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं । भारत के सर्वांगीण विकास के लिए आपको पढ़ने के साथ-साथ खेल में भी आगे आना चाहिए।उन्होंने बच्चों को शिष्टाचार,आत्मविश्वास, मेहनत, लगन तथा समर्पित प्रयास के साथ अपने प्रगति पथ पर ईमानदारी के साथ चलने का संदेश दिया। इसके बाद मैस्कॉट प्रदर्शन से जंगली जीवों तथा वनों के संरक्षण को दर्शाया गया| मार्च पास्ट , ड्रिल प्रदर्शन के साथ ही भारत के चारों दिशाओं की झांकी रंगारंग नृत्य के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की| तत्पश्चात खेलकूद प्रतियोगिताओं में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया| खेल प्रतियोगिताओं में 400 मीटर की मिक्स रिले रेस, पिरामिड रेस,बस्टिंग द बैलून रेस,फ्लावर रेस,प्लांटिंग द ट्री रेस मैचिंग द कलर रेस, रैंबो रेस, ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार रेस, थ्री लेग्गेड रेस, मंकी रेस,चॉकलेट रेस,400 मीटर डेश रेस,इंटर हाउस 400 मीटर रिले रेस, वेजिटेबल रेस, फील द बॉटल रेस, फ्रॉग रेस,गोइंग टू पार्टी रेस, सेक रे, गारलैंड रेस, शटल रेस, कैरिंग द लॉर्ड रेस,वन लेग्गेड रेस,बैलेंसिंग द बॉल रेस तथा ऑब्सटेकल रेस, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। जिनमें विजेता रहे छात्र-छात्राओं को विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया |गओवर ऑल प्रदर्शन में गंगा हाउस चैंपियन हुआ ।इस मौके पर चलेगा के स्टार तीरंदाज राष्ट्रीय खिलाड़ी कपिल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।राष्ट्रीय गान के साथ विद्यालय के वार्षिक खेल महोत्सव का शुभ समापन किया गया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?