जामुड़िया। जामुड़िया विधानसभा अंतर्गत केंदा फाड़ी स्थित फुटबॉल मैदान मे आसनसोल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की उपस्तिथि मे 5 हजार जरूरतमंद महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण किया गया। दुर्गापूजा के मद्देनजर जमुड़िया के 2नंबर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की तरफ से केंडा पुलिस फाड़ी फुटबॉल मैदान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का नाम बोसोन पोरो मां था। इस कार्यक्रम के जरिए जमुड़िया ब्लॉक 2 के कुल 8 अंचलो के करीब 5 हजार महिलाओं को नए वस्त्र वितरित किए गए। इस मौके पर आसनसोल लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा जमुड़िया के विधायक हरेराम सिंह, ब्लॉक सभापति सिद्धार्थ राणा, जिला परिषद सदस्य तापस चक्रवर्ती, जमुड़िया पंचायत समिति उपाध्यक्ष रेणुका बाउरी,दिनेश चक्रवर्ती,पुतुल बनर्जी,पंचानन रूईदास,सुब्रतो अधिकारी, असित मंडल, लालतू काजी, रामेश्वरभक्त,उदीप सिंह, बुधन रुइदास, संदीप सिन्हा आदि सहित कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहां कि तृणमूल कांग्रेस ने न केवल आपके समर्थन से पहली बार आसनसोल लोकसभा क्षेत्र जीता, बल्कि पूरे भारत में इस जीत को रिकॉर्ड अंतर से जीत के रूप में जाना जाता है। आगे उन्होंने कहां कि आसनसोल को सिटी ऑफ ब्रदर हुड कहा जाता है और यह बेहद ही गर्व की बात है। जहां दुर्गा पूजा काली पूजा ईद,क्रिसमस सभी अवसरों पर सभी जाति, पंथ के लोग एक साथ मिलकर सभी का पर्व मनाते हैं।उन्होंने कहा कि अगर पूरे देश में इस तरह का माहौल हो जाए तो बहुत अच्छा होगा। दुर्गापूजा बंगाल और बंगालियों की बड़ी पूजा है जिसको आज दुनिया भर में स्वागत किया जा रहा है। आज यह दुर्गो उत्सव भारत के बाहर कई देशों में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।शत्रुघ्न सिन्हा ने कहां कि वह केंदा और आसनसोल के लोगों के पास केवल पूजा को लेकर नहीं उनके हरेक सुख-दुख मे यहां के लोगों के पास मैं हमेशा हूं और रहूंगा।उन्होंने सभी को आने वाले दुर्गा पूजा की बधाई दी और कहा कि इस साल दुर्गा पूजा का आनंद और ज्यादा है क्योंकि यूनेस्को द्वारा बंगाल मे होने वाली दुर्गा पूजा को हेरिटेज सम्मान से सम्मानित किया गया है।।वही इस मौके पर विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि आज पूरे देश में जितने भी प्रदेश हैं उन सब प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों में सबसे बेहतरीन काम अगर कोई मुख्यमंत्री कर रही हैं तो वह है मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन्होंने कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाकर अगर ममता बनर्जी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है तो अभी से सभी टीएमसी कर्मियों को एकजुट होकर कोशिश करनी होगी।
