जेके नगर हाई स्कूल के बच्चों ने प्रथम स्थान हासिल किया

 

रानीगंज। पूरे शिल्पांचल में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी के जरिए आने वाली पीढ़ी को भारत के संसदीय लोकतंत्र के बारे में जानकारी दी जा रही है। जिससे तहत आने वाले समय में वह एक अच्छे नागरिक बन सकें और भारत के संसदीय लोकतंत्र को और करीब से जान सके। इसी क्रम में रानीगंज ब्लॉक ऑफिस में यूथ पार्लियामेंट कंपीटीशन क्विज और कैरेक्टर बिल्डिंग कंपीटीशन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जेके नगर हाई स्कूल के बच्चों ने प्रथम स्थान ग्रहण किया। वहीं रामगोपाल हाई स्कूल बल्लवपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में रानीगंज ब्लॉक के आठ स्कूलों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *