दुर्गा पूजा के नाम पर तृणमूल पार्षद के खिलाफ रंगदारी वसूलने का लगा पोस्टर

कोलकाता, 23 सितंबर (हि.स.)। तृणमूल पार्षद पर दुर्गा पूजा के नाम पर पैसे वसूलने का आरोप लगा है। आरोप है कि मोनालिसा बनर्जी सियालदह नौ पल्ली दुर्गोत्सव समिति की पूजा के लिए पैसे इकट्ठा करने के नाम पर रंगदारी वसूल रही हैं। इसे लेकर शुक्रवार सुबह कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 49 में कई पोस्टर लगे हैं। शुक्रवार सुबह से ही सियालदह के वार्ड नंबर 49 में तृणमूल पार्षद के नाम से पोस्टर देखे जाने से तनाव है।

हालांकि तृणमूल पार्षद मोनालिसा ने रंगदारी के इस आरोप का खंडन किया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब आप अच्छा काम करना चाहते हैं तो ऐसा ही होता है। उस क्षेत्र में गांजे पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लंबे समय से असामाजिक गतिविधियां चल रही थीं। मैंने इसे बंद करा दिया है। हर साल सियालदह दुर्गोत्सव समिति की नौ पल्ली की पूजा को छोटा किया जाता था। अब मैंने इसे बड़े स्तर पर आयोजित करने की व्यवस्था की है। इसलिए कुछ लोगों को यह बर्दाश्त नही हो रहा।

मोनालिसा ने दावा किया कि हर कोई जानता है कि मैंने वार्ड नंबर 49 के प्रतिनिधि के तौर पर इलाके की जनता के लिए क्या किया है। लोगों को बदनाम करना बहुत आसान है। उन्होंने कहा कि मैं इस आरोप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराऊंगी। जरूरत पड़ी तो मानहानि का मुकदमा भी करुंगी। पूजा के लिए लिए एकत्र किये गए पैसो के सभी कागज मेरे पास है मैं वो सब दिखा सकती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?