कोलकाता । पश्चिम बंगाल में शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में अणुव्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल को गुरुवार को कोर्ट में कुछ महिलाओं ने घेर लिया। आरोप है कि गैर कानूनी तरीके से उन्हें शिक्षक के तौर पर नौकरी मिली थी। इसी मामले में न्यायमूर्ति अभिजीत गांगुली ने आज सुकन्या सहित छह लोगों को हर हाल में कोर्ट में हाजिर होने का सख्त आदेश दिया था। उसी के मुताबिक सुकन्या कोर्ट में पहुंची थी। जैसे ही कुछ महिलाओं की नजर उन पर पड़ी, उन्हें देखकर नारेबाजी करने लगीं। महिलाओं ने कहा कि कुकर्मी अणुव्रत मंडल की बेटी कोर्ट आई है। इसे अपने बाप के कुकर्मों के बारे में जानकारी नहीं है क्या? महिलाओं ने यह भी कहा कि यह गाय तस्कर की बेटी है। महिलाओं ने कहा कि बाप के कुकर्मों के बारे में तुम्हें जानकारी होनी चाहिए। तुम्हारे पिता आठवीं पास हैं। उस पर से मछली का कारोबार करते थे लेकिन आज करोड़ों के मालिक हैं। हम लोग गरीब लोग हैं। हमारा पैसा लुट गया है। हम न्याय चाहते हैं। महिलाओं ने गाय चोर गाय चोर की बेटी का नारा भी लगाया। हालांकि सुकन्या में कुछ जवाब नहीं दिया और चुपचाप अपने अधिवक्ता के साथ वोट के अंदर चली गई।