अमूमन धमकी की भाषा बोलने वाले अणुव्रत को हो गया था गिरफ्तारी का एहसास, घर में बैठ कर रो रहे थे

 

कोलकात। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खासम खास बीरभूम जिले के बाहुबली तृणमूल अध्यक्ष अणुव्रत मंडल को अपनी गिरफ्तारी का एहसास पहले ही हो गया था। अमूमन धमकी, हिंसा और चेतावनी की भाषा बोलने वाले मंडल घर में बैठ कर रो ही रहे थे। गुरुवार तड़के जब सीबीआई के अधिकारी 12 गाड़ियों में केंद्रीय बलों के जवानों के लेकर उनके घर पहुंचे उसके पहले अपने नियमित गतिविधियों से भी अणुव्रत मंडल ने किनारा कर लिया था। इससे इस बात का अंदेशा है कि उन्हें सीबीआई गिरफ्तार करने जा रही है इसका एहसास या जानकारी किसी जरिये से उन्हें पहले ही हो गई थी। उनके करीबी सूत्रों ने बताया है कि मंगलवार को मंडल अपने घर में बैठ कर रो रहे थे। गुरुवार सुबह सीबीआई के पहुंचने से पहले वह अपने घर से भी बाहर नहीं निकले जबकि अमूमन वह सुबह के समय सो कर उठते हीं स्नान करते हैं और पूजा करते हैं। उसके बाद नियमित ट्रेडमिल तक पैदल जाते हैं और थोड़ा बहुत व्यायाम भी करते हैं। पिछले 10 सालों से उनकी रोज की दिनचर्या में ये चीजें शामिल रही हैं लेकिन गुरुवार को उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। यहां तक कि घर से बाहर नहीं निकले। उन्हें डायबिटीज की बीमारी है और कई अन्य उम्र जनित समस्याएं भी हैं जिसे लेकर वह नियमित व्यायाम करते थे लेकिन गुरुवार को वह भी नहीं किए। पूजा भी नहीं की और बोलपुर स्थित अपने घर पर सुबह से ही कमरे में बंद थे। उनके रूटीन में यह बदलाव संदिग्ध है।
दो दिन पहले ही सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी दिल्ली से कोलकाता पहुंचे थे जिसके बाद से ही अणुव्रत को गिरफ्तार करने का जाल बुना जाने लगा था। इसकी जानकारी अणुव्रत को भी मिल गई थी। सूत्रों ने बताया है कि सीबीआई के अंदर भी मंडल के मुखबिर मौजूद हैं जिन्होंने टीम के पहुंचने और उनकी गिरफ्तारी की पूरी योजना की जानकारी दे दी थी। इसकी वजह से अमूमन हिंसक रहने वाले अणुव्रत फूट-फूटकर रो रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?