अणुव्रत की गिरफ्तारी पर भाजपा का तंज : किसके कहने पर हिंदुओं की हत्या की बता दो

 

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित मवेशी तस्करी मामले में ममता बनर्जी के करीबी नेता अणुव्रत मंडल की सीबीआई के हाथों गिरफ्तारी पर भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसा है। वरिष्ठ भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि अणुव्रत मंडल को परामर्श दे रहा हूं कि वह बता दें कि किसके कहने पर चुनाव बाद हिंदुओं की हत्या की। किसके कहने पर सरकारी संरक्षण में मवेशी और कोयले की तस्करी करते रहे।
भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख और बंगाल के सह प्रभारी अमित मालवीय ने उनकी गिरफ्तारी पर तंज कसते हुए कहा है कि पार्थ चटर्जी के बाद अब अणुव्रत मंडल की गिरफ्तारी हुई है। सच्चाई यही है कि ममता राज्य की मुख्यमंत्री होने के साथ गृह मंत्री हैं और अणुव्रत मंडल जैसे छटे हुए गुंडे को सरकारी संरक्षण दे कर रखी थी। असल सूत्रधार ममता बनर्जी ही हैं। धीरे-धीरे तस्करी और अन्य अपराधों में शामिल लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।” प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुखांत मजूमदार ने ट्विटर पर लिखा, “ममता बनर्जी ने जानबूझकर मवेशी और कोयला तस्करी जैसे संगीन मामलों से आंख बंद कर लिया था। अणुव्रत मंडल वही दुर्दांत अपराधी है जो लगातार धमकी देता रहा है कि 2011, 2014-15, 19, 21 के बाद जिस तरह से चुनावी हत्या हुई हैं उसे दोहराया जाएगा।
प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि अणुव्रत मंडल के माथे में ऑक्सीजन नहीं जा रहा था लेकिन अब जाएगा। सीबीआई ने उन्हें उचित जगह पहुंचाने की व्यवस्था की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?