ताराचंद दत्त स्ट्रीट स्टुडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने किया कार्तिक महाराज का सम्मान 

कोलकाता, 8 नवंबर (शंकर जालान) !बीते 57 वर्षों से मध्य कोलकाता के ताराचंद दत्त स्ट्रीट में ताराचंद दत्त स्ट्रीट स्टुडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित हो रही श्री श्री काली पूजा के पंडाल में रविवार (8 नवंबर) को एसोसिएशन की ओर से‌ पद्मश्री से सम्मानित और बेलडांगा में भारत सेवाश्रम संघ के प्रमुख स्वामी प्रदीप्तानंद उर्फ ​​कार्तिक महाराज को शॉल, दुपट्टा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मालूम हो कि इस पूजा पंडाल का उद्घाटन बीते वृहस्पतिवार (5 नवंबर) को हुआ था, लेकिन किसी कारणवश कार्तिक महाराज उद्घाटन समारोह में उपस्थित नहीं हो पाए थे, आज दीपावली के दिन महाराजश्री निज इच्छा से पूजा पंडाल पहुंचे और दिव्य प्रतिमा का दर्शन कर मां काली का आशीर्वाद लिया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी को रोशनी के पर्व की शुभकामना दी। पूजा कमिटी के चेयरमैन दिनेश बजाज (पूर्व विधायक) ने शॉल, बजाजजी की धर्मपत्नी श्रीमती मनीषा बजाज ने स्मृति चिन्ह, पूजा कमिटी के वाइस चेयरमैन राजकुमार शर्मा, अध्यक्ष रमेश लखोटिया, कार्यकारी अधिकारी अनिल शर्मा (गुट्टू),‌ प्रधान सचिव सुरेश लखोटिया, सदस्य‌ विनय लखोटिया के अलावा गौरव शर्मा, विनीत शर्मा और राजीव सिंह ने दुपट्टा पहनाकर स्वामीजी का सम्मान किया व उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान भाजपा नेता भोला सोनकर भी बतौर अतिथि उपस्थित थे, एसोसिएशन की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सोनकर को सम्मानित किया गया। पूजा आयोजन‌ की सफलता में एसोसिएशन से जुड़े शंभुनाथ मिश्रा, कपिल जायसवाल, आकाश जायसवाल, संजीव शर्मा, आनंद शर्मा, अमित पाठक व प्रमोद शर्मा का भी सक्रिय योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *