
कोलकाता।(शंकर जालान) मध्य कोलकाता के सिकंदर पाड़ा स्ट्रीट में सम्मलिता के बैनर तले आयोजित श्री श्री काली पूजा का उद्घाटन शनिवार (7 नवंबर) की शाम हुआ। इस मौके पर स्वामी त्रिभुवनपुरीजी महाराज, जोड़ासांको के विधायक विजय ओझा, पूर्व पार्षद विजय उपाध्याय व मीनादेवी पुरोहित, समाजसेवी रमेश लखोटिया, नरेश जैन, सुरेश पांडे, काशीनाथ मिश्रा, सुधीर पांडे, प्रदीप मुसद्दी, खबर सच्ची बात अच्छी (सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म) के संपादक शंकर जालान, कमल डागा, प्रसेनजीत मल्लिक, प्रदीप सिंह, ओपी साव, अशोक चांडक, सुशील सिंह, अरुण सिंह, लाल बहादुर पाठक व बिजन साहा बतौर अतिथि उपस्थित थे। पूजा कमिटी के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पूजा आयोजन का यह 82वां वर्ष है। उद्घाटन समारोह का संचालन उपाध्यक्ष पवन शर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल साव, राजीव साव, गौतम शर्मा, बापा मल्लिक, नीरज सिंह, नरेंद्र सिंह, नीतू साहा, सौरभ दास, कृष्णा राय, मनोज बारिक व दिलीप मल्लिक सक्रिय थे। धन्यवाद ज्ञापित किया कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह ने।
