
हजारों पूजा दर्शनार्थियों को प्रतिदिन गुलाब शर्बत, बिस्कुट, टॉफी का वितरण ।
कोलकाता।श्री रामकृष्ण जनकल्याण ट्रस्ट की ओर से देवी दुर्गा पूजा के अवसर पर हरियाणा भवन, गिरीश पार्क के नजदीक 5 दिवसीय सेवा शिविर में हजारों पूजा दर्शनार्थियों को प्रतिदिन गुलाब शर्बत, बिस्कुट, टॉफी का वितरण किया गया ।

संस्था के सचिव द्वारिका प्रसाद अग्रवाला ने बताया समाजसेवी बाबूलाल धनानिया, गोविन्दराम अग्रवाल, विष्णु दास मित्तल, गोरधन निग़ानिया, ओमप्रकाश बेरीवाल, अनिल चिड़ीपाल, देवी प्रसाद गोयल, उमेश धनानिया, संयोजक विकास गोयल, गोविन्द खरकिया, कमलेश हेतमपुरिया, नवीन कानोड़िया, विजय खोरड़िया ने कार्यकर्ताओं का सेवाकार्य में उत्साहवर्धन किया । हरियाणा भवन के समीप दुर्गोत्सव के अवसर पर श्री रामकृष्ण जनकल्याण ट्रस्ट के सेवा शिविर का गत 30 वर्षों से आयोजन किया जा रहा है ।
