
कोलकाता । श्री सिद्धिविनायक देवस्थानम में 4 दिवसीय श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव में प्रतिदिन अभिषेक, गणेश पंचायतन हवन, दूर्वाचन, आरती में शामिल हो कर एवं भगवान श्रीगणेश के मनमोहक अलौकिक दर्शन कर श्रद्धालु भक्तों एवम् छात्र – छात्राओं ने भाव विभोर हो कर पूजा – अर्चना की । सनातन हिन्दू धर्म में मान्यता है भगवान श्रीगणेश की कृपा से श्रद्धालु भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है, भक्तों के जीवन में सुख – शांति रहती है ।

सुशील गोयनका ने बताया 13 से 16 सितम्बर तक 4 दिवसीय महोत्सव में श्री श्याम मंडल, नूतन बाजार, श्री सखियाँ (बीकानेर), श्री श्याम अग्रवाल, प्रियांशु जगनानी प्रतिदिन भजन संध्या में भजनों की अमृतवर्षा से श्रद्धालु भक्तों को भाव विभोर करेंगे । राधेश्याम अग्रवाल, राधेश्याम गोयनका, राजकुमार गोयनका, प्रदीप नैयर, सुभाष मुरारका, देवकीनंदन गुप्ता, बनवारीलाल चौधरी, राजकुमार कटारूका, आलोक बेनीरामका, सुनील अग्रवाल, उदय चौधरी, गोपाल भालोटिया, कमल सराफ, शैलेश बाजला, सुभाष सराफ, अर्जुन धवन, रामलाल तिवारी, मनोज नाथानी एवं कार्यकर्ता महोत्सव की सफलता के लिये सक्रिय हैं ।
