
कोलकाता, 14 सितंबर। उत्तर कोलकाता के स्वामी विवेकानंद रोड (जेशोर रोड) में जालान परिवार की ओर से विराजमान ‘जालान परिवार’ के ‘महाराजा’ की पूजा-अर्चना की गई। सोमवार की सुबह गणेश चतुर्थी के मौके पर शारदा देवी, विनोद, शेखर, पीयूष, अलका व खुशबू समेत कई लोगों ने लंबोदर की छोटी मूर्ति कुछ बड़े मन और भक्ति-भाव से विघ्नहर्ता की विधिपूर्वक पूजा की और भगवान गणेश को नाना प्रकार के व्यंजन का भोग लगाया। मुख्य आयोजक पीयूष जालान ने बताया कि कागज गुलाब फूल के पंडाल में गणपति की दिव्य मूर्ति विराजित की गई है।
