
कोलकाता । श्री श्री सिद्धि विनायक भक्त मंडल के तत्वावधान में कोठारी पार्क (नीम्बूतल्ला))में सप्ताहव्यापी 26 वें गणेश महोत्सव का 13 सितंबर से शुभारम्भ होगा। कार्यक्रम के पहले दिन प्रातः श्रीगणेश पूजन तत्पश्चात उद्घाटन समारोह में समाज के विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे । शाम सीताराम सत्संग समिति द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जायेगा । संस्था की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार 13 से 17 सितंबर तक चलने वाले इस सप्ताहव्यापी महोत्सव के दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे । संस्था के चेयरमैन सजन शर्मा (योगाचार्य), अध्यक्ष अमरनाथ सिंह (मुन्ना), सचिव देवेन्द्र सिंह, स्वागताध्यक्ष विनय सिंह, सुरेन्द्र भंडारी, शंकरलाल सोमानी, नवरतन झवर, दिनेश बिहानी, विजय बिन्नानी, दिनेश पाण्डेय मधुसूदन सफ्फड़, हनुमान पेड़ीवाल, हरीश पारीक एवं कार्यकर्ता सक्रिय हैं ।
