
कोलकाता । तिवारी ब्रदर्स स्थित श्रद्धेय पण्डित बनवारीलाल तिवारी सभागार में अखण्ड रामायण पाठ, भक्तिमय वातावरण में सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ एवं पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ । धर्मानुरागी समाजसेवी पण्डित लक्ष्मीकांत तिवारी, पद्माकांत तिवारी, शंकरलाल तिवारी, रामलाल तिवारी एवम् परिवार के सदस्यों ने श्रद्धालु भक्तों का स्वागत किया ।

पंडित सिद्धेश्वर दीक्षित, दीपक मिश्रा, युवाचार्य आकाश शर्मा, राजीव सिन्हा, मनोज पराशर, दयाशंकर मिश्रा, अरुण गुप्ता, हेमन्त मिश्रा, देवेन्द्र बाजपेई, अशोक शुक्ला, भोला प्रसाद सोनकर, अशोक तिवारी, उत्तम त्रिपाठी, अश्विनी मिश्रा, नीरज पांडेय, रमाकांत सिंह, संतोष ओझा, श्रवण यादव, रामकुमार ठाकुर, सनेह सिंह एवं श्रद्धालु भक्त भाव विभोर हो गये ।

धर्मानुरागी, समाजसेवी पण्डित लक्ष्मीकांत तिवारी ने श्रद्धालु भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया ।
