कलकत्ता उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश आर वी घुगे को ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं

कोलकाता, 09 सितंबर । पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश रवीन्द्र विट्ठलराव घुगे को पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपने सामाजिक माध्यम ऐक्स पर संदेश जारी कर न्यायमूर्ति घुगे का पश्चिम बंगाल में स्वागत किया।

ममता बनर्जी ने कहा कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर न्यायमूर्ति आरवी घुगे कोहार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने न्यायमूर्ति घुगे के नए दायित्व के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए पश्चिम बंगाल में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

ममता बनर्जी ने अपने संदेश में न्यायमूर्ति घुगे के नए दायित्व के सफल निर्वहन की कामना की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल जैसे महान राज्य में उनके नए दायित्व को लेकर वह उनका स्वागत करती हैं और उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करती हैं।

उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने आर. वी. घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ दिलाई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *