सिलीगुड़ी: मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट के आरोप में तृणमूल नेता गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 25 अगस्त । राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तृणमूल नेता का नाम देवाशीष दे है। वह सिलीगुड़ी के 25 नंबर वार्ड के निवासी है। सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने सोमवार रात तृणमूल नेता को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को आरोपित नेता को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। अदालत ले जाए जाने के दौरान देवाशीष दे ने आरोप लगाया कि उन्हें तृणमूल कांग्रेस करने के कारण गिरफ्तार किया गया है।

सिलीगुड़ी थाने की पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट को लेकर मिली शिकायत के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *