कान्यकुब्ज भवन में मानस पाठ में श्रद्धालु भाव विभोर ।

कोलकाता । कलकत्ता कान्यकुब्ज सभा एवं शाकुंतल महिला कान्यकुब्ज समिति द्वारा कान्यकुब्ज भवन में 2 दिवसीय अखण्ड मानस पाठ के आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु भक्त शामिल हुए । प्रथम दिन स्वाधीनता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण का कार्यक्रम वंदे मातरम् राष्ट्र गान के साथ संपन्न हुआ ।

आसुतोष तुम अवढर दानी, आरति हरहु दीन जनू जानी … भक्तिमय वातावरण में मानस पाठ में पधारे डॉ. प्रेम शंकर त्रिपाठी, दिनेश पांडे एवम् अतिथियों का स्वागत कान्यकुब्ज सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन पण्डित लक्ष्मीकांत तिवारी, शकुन्तला तिवारी, कान्यकुब्ज सभा के अध्यक्ष दीपक मिश्रा, सचिव कुलदीप दीक्षित, महिला समिति की अध्यक्ष प्रभा वाजपेयी, सचिव पूनम दीक्षित, संयोजक हेमन्त मिश्रा, आनन्द किशोर मिश्रा, विवेक त्रिवेदी, विक्रम वाजपेयी एवं कार्यकर्ताओं ने किया ।

मानस पाठ में शंकरलाल तिवारी, दया शंकर मिश्र, सुनील अवस्थी, शशिकांत मिश्र, अजय तिवारी, बीरेन्द्र तिवारी, संगम पांडेय, सुनील दीक्षित, मनीष बाजपेई, दुर्गा शंकर त्रिवेदी, राजीव मिश्र, मुकेश शर्मा, जितेंद्र शुक्ला, पंकज अवस्थी,आशुतोष अवस्थी, गिरीश मिश्रा, विश्वनाथ त्रिवेदी, विष्णू तिवारी, शीला अवस्थी, रेखा बाजपेई, नीतू दीक्षित, क्षमा दीक्षित, मल्लिका बाजपेई, शकुन पांडे एवम् श्रद्धालु भक्त भाव – विभोर हो गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *