
एआई अपना कर आने वाले कल को सशक्त बनाएं ।
कोलकाता । लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322B1 ने लायंस क्लब ऑफ कोलकाता आस्था के समन्वय में लायंस एआई कॉन्क्लेव 2026 का सफल आयोजन किया ।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व्यवहारिक, समझने योग्य और सबके लिए उपयोगी होनी चाहिये पर आधारित कार्यक्रम ने लायंस सदस्यों, व्यवसायियों, उद्यमियों, छात्रों, गृहिणियों और विभिन्न पृष्ठभूमियों के प्रतिभागियों को एक मंच पर लाकर यह समझने का अवसर दिया कि एआई को उनके काम, पढ़ाई, व्यवसाय और दैनिक जीवन में किस प्रकार सार्थक रूप से शामिल किया जा सकता है ? प्रमुख अतिथि ड्युरोप्लाई इंडस्ट्रीज़ के जयदीप चितलांगिया, लायन प्रमिल रूंगटा (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर), प्रदीप नैयर, कमल किशोर मंत्री, इंद्राणी चौधरी, लायन दीपक प्रधान, राहुल रूंगटा, संजीव संघवी, श्याम अग्रवाल, सुमित बिहानी, विवेक अग्रवाल ने ए आई पर अपने विचार से प्रभावित किया ।

लायन्स क्लब ऑफ कलकत्ता के अध्यक्ष अंकित लोहरुका, सचिव आकाश पंसारी, कोषाध्यक्ष रंजना सरावगी ने अतिथियों का स्वागत किया । कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के व्यावहारिक उपयोग पर विशेष बल दिया गया । वक्ताओं ने दर्शाया कि एआई का प्रभावी उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है । कॉन्क्लेव केवल सैद्धांतिक चर्चाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका मुख्य ध्यान प्रतिभागियों को यह दिखाने पर रहा कि वे अपने जीवन में तुरंत एआई का व्यावहारिक उपयोग कैसे शुरू कर सकते हैं । लायन नीतू माहेश्वरी, दीपक गुरावा, कबींद्र चौधरी, रवि मित्तल, अनूप खंडेलवाल, राज सिंघानिया, रश्मि क्याल, शिवम नाथानी एवं लायन्स क्लब ऑफ कोलकाता आस्था की टीम के सामूहिक प्रयास ने कॉन्क्लेव के सफल संचालन में योगदान दिया ।
ड्युरोप्लाई, यूरेका स्टॉक एंड शेयर ब्रोकिंग सर्विसेज़ लिमिटेड, सालासर ईएमसी, सरावगी उद्योग प्राइवेट लिमिटेड, एवरी डेनिसन, लेज़र पावर एंड इन्फ्रा ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया ।
