कौन है अर्पिता मुखर्जी? पार्थ चटर्जी का हाथ पकड़कर आई ममता के करीब

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में धन शोधन की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार रात छापेमारी कर पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोड़ नगद बरामद किया है। वहां से 20 मोबाइल फोन, 50 लाख रुपये के जेवर और विदेशी मुद्रा भी मिली है। इसके बाद से अर्पिता की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं जिसमें वह एक मंच पर ममता बनर्जी और पार्थ चटर्जी के साथ बैठी नजर आ रही हैं। तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक कार्यक्रम का वीडियो भी अपलोड है जिसमें ममता अर्पिता के कार्यों की सराहना कर रही है। ऐसे में मीडिया की चमक-दमक से काफी दूर रहने वाली अर्पिता का तृणमूल कांग्रेस अथवा पार्थ चटर्जी या ममता बनर्जी से क्या कुछ कनेक्शन है यह सुर्खियां बन गया है।
दरअसल खुद को अभिनेत्री बताने वाली अर्पिता फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री तथा ममता के बेहद खास पार्थ चटर्जी के दुर्गा पूजा क्लब नकतला उदयन संघा से जुड़ी हुई है। इस क्लब के जरिए दुर्गा पूजा में होने वाले विज्ञापनों में अमूमन उन्ही का चेहरा नजर आता है। उनके एक करीबी दोस्त ने बताया कि क्लब की पूजा और उसी के प्रचार प्रसार के जरिए पार्थ चटर्जी से अर्पिता की मुलाकात हुई थी। पहले वह ओड़िया और तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री से भी जुड़ी हुई है लेकिन अब फिल्मों से उनका नाता बहुत कम है। पार्थ चटर्जी से जुड़ने के बाद अमूमन उनके साथ मिलकर वह काम करती रही हैं हालांकि किस तरह की काम इस बारे में फिलहाल कोई नहीं जानता। एक वीडियो में ममता यह कहती सुनी जा सकती है कि उड़ीसा में तुम बहुत अच्छा काम करती हो। बताया गया है कि वह उनके फिल्म में अभिनय के बारे में बात कर रही थी पुलिस तो एक सामान्य सी लड़की पूजा क्लब से जुड़ती है और उसके घर से ₹200000000 50 लाख के जेवर बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और कई संपत्तियों के कागजात मिले हैं जो केंद्रीय एजेंसियों को चौंकाने वाला है। मनवा पार्थ चटर्जी के साथ ही मंच पर जाती थी जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उसकी मुलाकात होती रही है। ममता उसे व्यक्तिगत तौर पर जानती है और पार्टी के अन्य नेताओं से भी अर्पिता का परिचय रहा है। छापेमारी में शामिल एक सूत्र ने हिंदुस्तान समाचार को विशेष तौर पर बताया कि मॉडलिंग की शौकीन अर्पिता के घर अमूमन पार्थ चटर्जी का आना-जाना पहले से ही रहा है। जीत के अभिनय वाली फिल्म पार्टनर और प्रसनजीत की अपने वाले फिल्म मामा भगिना में भी वह कलाकार के रूप में काम कर चुके हैं। कैसे पता चला और पिता के बारे में ईडी के एक सूत्र ने बताया कि पार्थ चटर्जी के घर छापेमारी के दौरान एक कागज मिला था जिस पर अर्पिता मुखर्जी का नाम और पता लिखा हुआ था फर्स्ट ऑफिस के तुरंत बाद घड़ी के अधिकारी उसके घर जा पहुंचे जहां उसके बेडरूम की अलमारी से बड़ी मात्रा में नकदी और जेवर आदि बरामद हुए हैं। अर्पिता और उसके परिवार के नाम पर बड़ी मात्रा में संपत्ति भी मिली है और पिता के घर से 3 संपत्तियों के कागजात मिले हैं। बेलगड़िया में उसके दो फ्लाइट है और एक घर है। इसके अलावा क्लब टाउन हाइट्स में भी उसके दो फ्लाइट्स हैं बिल खड़िया के दीवान बड़ा इलाके में भी उसका घर है। बीरभूम में भी उसकी संपत्तियां मिली है जिनकी सूची बनाने का काम ईडी के अधिकारियों ने शुरू कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि शिक्षक नियुक्ति समेत कई अन्य भ्रष्टाचारियों से संबंधित खोज की राशि अर्पिता के जरिए ही ठिकाने लगाई जाती थी। यह भी संदेह है कि रुपए की तस्करी विदेश तक हुई है इसीलिए अर्पिता से सघन पूछताछ की जा रही है। डीजे सूत्रों ने बताया है कि पार्थ चटर्जी को अर्पिता के आमने-सामने बैठाकर सवाल जवाब किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *