
हावड़ा । श्री श्याम परिवार मंडल हावड़ा मैदान की ओर से शिव, शंकर भगवान भोले के भक्तों के लिए सेवा प्रदान की गई और उन पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया । कांवड़िया बंधुओं की सेवा के लिये फ्रूटी, चॉकलेट, शीतल पेय जल, शरबत वितरण किया । राज्य के मंत्री उमेश राय, विधायक संजय सिंह, पूर्व पार्षद अनीता सिंह एवं अतिथियों ने सेवाकार्य की सराहना की । संजय अग्रवाल ने कहा श्याम परिवार पूजन, भजन – कीर्तन के अलावा समाज के सेवामूलक कार्य भी करते रहे हैं । संस्था के अध्यक्ष दुलीचंद सोनी ने कहा तकरीबन 32 साल से सेवा कर रहे हैं और हावड़ा अंचल में ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा निकली है ।

ऋतु सिंह, श्याम अग्रवाल, दिनेश सिंह, बद्रीनारायण सिंह, मनोज पांडेय, लक्खी दास ने कहा कि सनातन धर्म में सावन महीने को पवित्र माना गया है और भगवान शंकर की जो पूजा करता है, उसकी मनोकामना पूर्ण होती है ।

उल्लेखनीय है कि श्याम परिवार, हावड़ा मैदान की समिति का पुनर्गठन किया गया है, जिसमें श्याम अग्रवाल को चेयरमैन, दुलीचंद सोनी को अध्यक्ष, संजय साव, रजनीश लढा निया व विष्णु मोदी को उपाध्यक्ष, रवि बजाज को सचिव, नवीन छाजेड़ व संजय अग्रवाल को संयुक्त सचिव, जेपी जैन को कोषाध्यक्ष, मनोज पांडे (भैया) व अमर सिंह (छोटू) को संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाया गया है । इनके अलावा गौतम चौधरी, दुर्गा वाहिनी (पश्चिम बंगाल ओडिशा अंडमान निकोबार) की रितु सिंह, कमल बैद, योगेंद्र मालू, दिनेश सिंह, पंकज शर्मा, विजय शर्मा, मनोज सिंह,लक्खी दास, अनीता हीरावत, सुनील गुप्ता, भोलानाथ अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह, दीपू पाठक, संतोष सिंह, बद्री नारायण सिंह भी श्याम परिवार से जुड़े हुए हैं।
