
कोलकाता– कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के नैशनल एग्जीक्यूटिव चेयरमैन सुभाष अग्रवाला ने बताया कि भारतीय व्यापार महोत्सव की बैठक कोलकाता में आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों, उद्योग जगत के नेताओं तथा व्यापारिक समुदाय के प्रतिनिधियों ने भारतीय व्यापार के भविष्य पर सार्थक चर्चा की।

इस कार्यक्रम की शोभा केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार जी, पश्चिम बंगाल के श्रम एवं परिवहन मंत्री श्री अर्जुन सिंह जी, खगड़िया से सांसद एवं लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री राजेश वर्मा जी, रबर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सावरमल धनानिया जी, भारतीय व्यापार मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री विक्रांत अब्रोल जी, भारतीय व्यापार मिशन के सलाहकार श्री राजीव पाठक जी, तथा श्री विकास परसराम जी की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ी।

चर्चा के दौरान #BVM2026 के उस दृष्टिकोण पर विशेष जोर दिया गया, जिसका उद्देश्य नए व्यापारिक अवसरों का सृजन करना, व्यापारिक पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) को मजबूत बनाना तथा मेक इन इंडिया पहल को आगे बढ़ाना है। 🇮🇳
