हरियाणा समाज ने किया रथयात्रा का स्वागत ।

कोलकाता । हरियाणा नागरिक संघ के अध्यक्ष गोवर्धन निगानिया, चेयरमैन सुभाष चन्द जैन, शंकरलाल कारीवाल, सचिव राजकुमार चाँदवासियां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रथयात्रा के अवसर पर साल्ट लेक में श्रद्धालु भक्तों को शर्बत, जूस, शीतल पेय प्रदान कर सेवाकार्य किया । समाजसेवी प्रदीप लुहारीवाला, द्वारका प्रसाद अग्रवाला, नवीन कानोड़िया, ललित नारायण गोयल, रमेश केडिया, विजय खोरडिया, कमलेश हेतमपुरिया, रमेश रोहतकिया एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे । द्वारका प्रसाद अग्रवाला ने बताया आद्य शंकराचार्य की परम्परा में आस्था, भक्ति भावना से पुरी पीठ की रथयात्रा का भारतीय वैदिक, हिन्दू संस्कृति में विशिष्ट स्थान है । बंगाल में रथयात्रा उत्सव भक्ति, आस्था, उत्साह से मनाया जा रहा है । गोवर्धन निगानिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *