

कोलकाता । 21 जुलाई को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओर प्रदेश युवा कांग्रेस निर्देश पर बड़ाबाजार जिला के वार्ड 23 ओर 42 के संगम स्थल पर युवा कांग्रेस नेता पंकज सोनकर के नेतृत्व मे पथ सभा कर लोगों से अपील की गई 21 जुलाई शहीद मीनार पहुंच कर शहीद 13 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए।

पंकज सोनकर ने कहा 21 जुलाई 1993 सिर्फ एक तारीख नहीं, लोकतंत्र के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस फायरिंग में 13 साथियों ने अपने प्राण न्योछावर किए।
उन शहीदों की स्मृति को नमन करते हुए, पश्चिम बंगाल कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस ने पूरे राज्य में “शाहिद मीनार चलो” अभियान की शुरुआत की।इस पथसभा मे वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकर धर,विनित दीक्षित, हरिनारायण दुबे, मो:हुसैन,सूरज सोनकर,अशोक जायसवाल, गुड्डू खान,विजय महतो, जसीम राजा व अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
