झांझरा में ईसीएल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म के प्रयास ।

लावदोहा-फरीदपुर थाने में शिकायत दर्ज के बाद आरोपी शेख अब्बास गिरफ्तार।।

रानीगंज: फरिदपुर (लादुवा) थाना क्षेत्र के झांजरा कॉलोनी की एक महिला ने शेख अब्बास पर ईसीएल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है पीड़िता ने हिंदू जागरण मंच और धर्म जागरण मंच के सहयोग से
लावदोहा-फरीदपुर थाने में 13 जुलाई को लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की,
इधर थाना प्रभारी हिमाद्री शेखर बर्मन ने बताया की शिकायत के बाद हीं शेख अब्बास को गिरफ्तार कर दुर्गापुर कोर्ट भेज दिया,
शिकायत कर्ता के अनुसार आरोपी शेख अब्बास अक्सर मेरी चाय की दुकान पर आता था इसी दौरान दोनों की पहचान हुई आरोपी ने स्वयं को ईसीएल का कर्मचारी बताते हुए मुझे कोलियरी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मैं उसकी बातों पर विश्वास कर लिया महिला का आरोप है कि 12 जुलाई की शाम आरोपी ने नौकरी के संबंध में बातचीत करने के बहाने उसे झांजरा ओल्ड कॉलोनी बुलाया वहां पहुंचने पर आरोपी उसे एक कमरे के अंदर ले गया और दरवाजा बंद कर दिया उसके बाद उसने महिला के साथ अशोभनीय हरकत करते हुए जबरदस्ती करने का प्रयास किया पीड़िता के अनुसार, जब उसने जोर-जबरदस्ती करने का प्रयास किया तो मैं शोर मचाया मेरी आवाज सुनकर आसपास के कुछ युवक मौके पर पहुंच गए लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया.
जाते समय उसने महिला को घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *