भाजपा कार्यकर्ता मनीष कुंडलियां बने जोडासाको मंडल-3 के युवा मोर्चा के सभापति

कोलकाता, 12 जुलाई — जोड़ासाको मंडल-3 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने युवा मोर्चा की कमान मनीष कुंडलियां को सौपते हुए सभापति नियुक्त किया है ! परिवारिक पृष्ठभूमि में साधारण रहने वाले मनीष लंबे समय से पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और समाज सेवा के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते आए हैं।

उत्तर कोलकाता भाजपा युवा मोर्चा के सभापति सुबोध दास ने जारी निदेशनुसार नई टीम शीघ्र ही क्षेत्रिय योजना पर कार्य शुरू करेगी और युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा
भाजपा के वरिष्ठ नेता किशन झंवर ने कहा कि मनीष की मेहनत, लगन और संगठनात्मक कौशल की प्रशंसा की तथा उम्मीद जताई कि वे युवा वर्ग को जोड़सांको मंडल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

वार्ड-42 की पूर्व पार्षदा सुनीता झंवर ने मनीष कुंडलियां की सराहना करते हुए कहा कि वे सहनशील, कर्मठ और जनता के दुख की घड़ी में हमेशा खड़े रहने वाले सक्रिय कार्यकर्ता हैं।मनीष कुंडलियां ने समाज सेवा में निरन्तर योगदान दिया है और स्थानीय समस्याओं के समाधान में उनकी प्रतिबद्धता प्रेरणादायक है।

अपने व्यवसाय के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में समर्पित रहने वाले मनीष ने कहा कि वे युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास पर काम करेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में पूरी ताकत लगाएंगे।

स्थानीय लोगों ने भी मनीष के चुने जाने पर खुशी जताई और कहा कि उनकी जुझारूपन और कर्मठता से मंडल को नई ऊर्जा मिलेगी। मनीष के कार्यकाल से मंडल-3 में भाजपा के युवा संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *