
कोलकाता । श्री त्रिभुवन जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के निवेदन पर पद्मश्री विभूषित आचार्य प्रवर श्रीमद विजय नित्यानंद सुरीश्वर जी म.सा. के आज्ञानुवर्ती प्रखर प्रवचनकार मुनि रविन्द्र विजय जी म.सा. एवं सेवाभावी मुनि महेंद्र विजय जी म. सा. आदि ठाणा 2 का आगमन रविवार 5 जुलाई 2026 को लोद्रवा पार्श्वनाथ जैन मन्दिर में होगा ।

समाजसेवी जीवराज नथमल रामपुरिया परिवार के निवास स्थान, पण्डित्या रोड से श्रावक – श्राविकाओं के साथ प्रभात फेरी प्रारंभ होकर श्री लोद्रवा पार्श्वनाथ जिनालय की ओर प्रस्थान करेगी । मन्दिर के ट्रस्टी विनीत रामपुरिया ने बताया दिन में मांगलिक प्रवचन, तत्पश्चात स्वधर्मी वात्सल्य का आयोजन होगा । सभी ट्रस्टियों ने श्रावक – श्राविकाओं से सपरिवार सम्मिलित होने का विनम्र निवेदन किया ।
