
रानीगंज/लायंस क्लब इंटरनेशनल की रानीगंज शाखा के सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन इंस्टॉलेशन समारोह के दौरान हुआ केक काटकर नए अध्यक्ष एवं महासचिव का स्वागत किया गया। सज्जन टीबड़ेबाल को अध्यक्ष एवं सुभाष केजरीवाल को महासचिव नियुक्त किया गया है। मुख्य अतिथि संस्था के इलेक्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन बानी चटर्जी ने कहा कि
रानीगंज लायंस क्लब अपने सामाजिक कार्यक्रमों के कारण लायंस इंटरनेशनल स्तर पर खास पहचान रखता है। इस शाखा से अब तक कई सदस्य डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के पद पर पहुंच चुके हैं। इंस्टॉलेशन अधिकारी लायन रश्मि बागला ने रानीगंज लायंस क्लब के इलेक्ट अध्यक्ष सजन कुमार टिबरेवाल, महासचिव सुभाष केजरीवाल एवं कोषाध्यक्ष सरदार रविंद्र सिंह को बनाया गया है। नई टीम के पदाधिकारीयों को शपथ ग्रहण करवाया गया ।स्वागत भाषण जिला पाल डॉक्टर शेख मोईयुदीन ने दिया । 66 वा इंस्टॉलेशन समारोह के चेयरपर्सन अजीत कयाल थे। विभिन्न शहरों से आए लाइंस सदस्यों ने नई टीम के अध्यक्ष का सम्मान किया । लायंस राजेश जींदल ने कहा कि
क्लब द्वारा लायंस आई हॉस्पिटल, लायंस डीएवी स्कूल समेत कई स्थायी प्रोजेक्ट संचालित किए जा रहे हैं। नेत्र चिकित्सा, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्लब का उल्लेखनीय योगदान है।
