गंगा दशहरा आरती: समाजसेवी पंडित लक्ष्मीकांत तिवारी की अध्यक्षता में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सामूहिक पूजा-अर्चना की।

हावड़ा । गंगा सेवा समिति के प्रांगण में समाजसेवी पण्डित लक्ष्मीकांत तिवारी की अध्यक्षता में गंगा दशहरा आरती में पार्षद मीना पुरोहित, संतोष पाठक, समाजसेवी बुलाकी दास मीमानी एवम् सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए । सैकड़ों महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने आस्था से सामूहिक गंगा आरती की । वैदिक सनातन हिंदू धर्म में मान्यता के अनुसार यह दिन माँ गंगा के धरती पर अवतरण का प्रतीक माना जाता है, इस पवित्र अवसर पर गंगा नदी में स्नान करने और परोपकार की भावना से दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है । शिवशंकर मूंधड़ा, गणेश ओझा, राम निवास राम, अशोक तिवारी, सूरज तिवारी एवं कार्यकर्ताओं ने अतिथियों, श्रद्धालु भक्तों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *