
कोलकाता, 25 जून । कोलकाता के तारातला स्थित वेयरहाउस में हुई दुखद घटना को लेकर कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के पूर्व मेयर और राज्य के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
अपने संदेश में फिरहाद हकीम ने लिखा कि तारातला की इस घटना से वह बेहद व्यथित हैं। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि जो लोग अस्पताल में उपचाराधीन हैं, उनके जल्द स्वस्थ होने की वह प्रार्थना करते हैं।
साथ ही उन्होंने पीड़ितों के लिए त्वरित चिकित्सा व्यवस्था किए जाने पर वर्तमान सरकार का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को जल्द चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना राहत कार्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
गौरतलब है कि तारातला वेयरहाउस हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है तथा प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना को लेकर पूरे राज्य में चिंता और संवेदना का माहौल बना हुआ है।
