
संघमित्रा सक्सेना:(नॉर्थ 24 परगना) गुरुवार नॉर्थ 24 परगना जिला प्रशासन की ओर से 21 जून होने वाली इंटरनेशनल योग दिवस के पूर्व एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। दक्षिणेश्वर मंदिर में इस योग शिविर का आयोजन हुआ।

आपको बता दे कि इस योग शिविर में कई लोग भाग लिए। नॉर्थ 24 परगना जिला प्रशासन की एक अनोखी पहल जहां अद्भुत अध्यात्म और मन के शुद्धता की पुनर्मिलन हुआ है। श्री रामकृष्ण परमहंस देव कहते थे कि शरीर ही मंदिर हैं। जो इसका सेवा यानी योग और व्यायाम के माध्यम से शरीर को ऊर्जा से भरपूर रखता है, वह किसी पूजन से कम नहीं।
