रांची में क्रियाकर्म घाट के निकट प्याऊ- राहगीरों व पूजा-साधकों के लिए शुद्ध जल सेवा शुरू


रांची, 18 जून — शहर में सार्वजनिक जलसेवा को मजबूत करने की दिशा में एक छोटा मगर महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति ने आज क्रियाकर्म घाट के पास एक नया प्याऊ स्थापित कर राहगीरों और पूजा करने आने वालों को निःशुल्क शीतल पानी उपलब्ध कराना शुरू कर दिया।
समिति के सचिव श्री बिमल दीवान ने बताया कि यह पहल समिति अध्यक्ष श्री विवेक गुप्ता के सुझाव पर और सहसचिव श्री पवन वसंल तथा श्री सुबाष सावलदावासा के नेतृत्व में की गई। उन्होंने कहा कि समिति की प्राथमिकता हमेशा जनकल्याण और सार्वजनिक सेवा रही है और इस प्याऊ के माध्यम से भी वही उद्देश्य आगे बढ़ाया जा रहा है।
समिति के सदस्यों ने बताया कि यह कदम न सिर्फ यात्रा करने वालों के लिए राहत देगा बल्कि आसपास के श्रद्धालुओं के लिए भी स्वच्छ पेयजल की सुविधा सुनिश्चित करेगा। स्थापना कार्य में विशेष सहयोग के लिए रांची के श्री सी॰ पी॰ झा का धन्यवाद भी समिति ने किया।
श्री बिमल दीवान ने कहा कि यह राज्य के बाहर रांची में समिति द्वारा इतिहास में पहली बार क्रियाकर्म घाट के नज़दीक स्थापित किया गया प्याऊ है। समिति ने उन सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया जो समय-समय पर आर्थिक सहयोग कर इस प्रकार के सामाजिक कार्यों को प्रोत्साहित करते हैं।
स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि भविष्य में ऐसे और भी प्याऊ और सार्वजनिक सुविधा स्थल स्थापित किए जाएँगे ताकि शहर में स्वच्छ जल की पहुँच और बेहतर हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *