
कोलकाता में मारवाड़ी कारोबारी कॉन्क्लेव 2026 का भव्य आयोजन 20 जून को ।
कोलकाता । देशभर के मारवाड़ी उद्यमियों, उद्योगपतियों एवं व्यवसायिक समुदाय को एक मंच पर जोड़ने के उद्देश्य से मारवाड़ी बिजनेस एंड सोशल कम्युनिटी (MBSC) द्वारा मारवाड़ी कारोबारी कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन 20 जून 2026 को नोवोटेल, कोलकाता में किया जा रहा है । कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य देशभर के मारवाड़ी व्यापारियों एवं उद्यमियों के बीच व्यापारिक सहयोग, मार्केटिंग नेटवर्क, ज्ञान-विनिमय एवं नए व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा देना है । कार्यक्रम का संदेश है – “मारवाड़ी जहाँ, व्यापार वहाँ”। आयोजकों के अनुसार इस कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों के सफल उद्योगपति, व्यवसाय विशेषज्ञ, स्टार्टअप उद्यमी एवं प्रोफेशनल्स भाग लेंगे और अपने अनुभव एवं विचार साझा करेंगे । कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रीमियम नेटवर्किंग, नए व्यापारिक अवसर, विशेषज्ञों की अंतर्दृष्टि, उत्कृष्ट आतिथ्य एवं एक विशिष्ट कारोबारी समुदाय से जुड़ने का अवसर मिलेगा ।
मारवाड़ी बिजनेस एंड सोशल कम्युनिटी के प्रतिनिधियों ने बताया यह आयोजन केवल एक नेटवर्किंग इवेंट नहीं, बल्कि देशभर के मारवाड़ी समाज के व्यवसायियों को एक मजबूत आर्थिक एवं सामाजिक मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है । कार्यक्रम के माध्यम से व्यापारिक सहयोग, साझेदारी और दीर्घकालिक संबंधों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा ।
