बर्नपुर में विश्व वरिष्ठ नागरिक प्रताड़ना जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित


वरिष्ठ नागरिक समाज की संपत्ति हैं, बोझ नहीं: डॉ. अजय कुमार पोद्दार

बर्नपुर, 15 जून: महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में रविवार को भारती भवन, बर्नपुर में “विश्व वरिष्ठ नागरिक प्रताड़ना जागरूकता दिवस” के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य के मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने अपने संबोधन में कहा, “वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य संपत्ति हैं, वे किसी भी रूप में बोझ नहीं हैं। उनका सम्मान, देखभाल और संरक्षण करना हर नागरिक का नैतिक व सामाजिक कर्तव्य है।”इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में जमुड़िया के विधायक डॉ. विजय मुखर्जी, जिला शासक (डीएम) पन्नाबालम एस, पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रबोद कुमार, आम्रपाली चक्रवर्ती, मोहम्मद यूनुस, प्रदीप्तो बनर्जी और सना अख्तर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के मौलिक अधिकारों, उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं और कानूनी संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समारोह में उपस्थित सभी लोगों को बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील रहने और समाज में उनका सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों और समाजसेवियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों ने भी हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *