
कल्याणी स्थित श्री जगन्नाथ मन्दिर, सेवा प्रकल्पों, गुरुकुल गौशाला के भव्य निर्माण एवं निरन्तर प्रगति की शुभकामना ।
कोलकाता । भागवताचार्य स्वामी त्रिभुवनपुरी महाराज ने अपने आशीर्वचन में सनातन हिन्दू धर्म के प्रति जागरूक रह कर भारत एवं सभी राज्यों में विकास की प्रेरणा देते हुए पोद्दार सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. अशोक पोद्दार को आगामी 16 जून को आई सी सी आर में सनातनी योद्धा सम्मान समारोह की सफलता की शुभकामना दी । स्वामी त्रिभुवनपुरी महाराज ने कल्याणी स्थित श्री जगन्नाथ मन्दिर, सेवा प्रकल्पों, गुरुकुल गौशाला के भव्य निर्माण एवं निरन्तर प्रगति की शुभकामना देते हुए धर्मानुरागी, समाजसेवियों से सहयोग करने का आह्वान किया । समाजसेवी मुकेश शर्मा, पण्डित मानस होता, विवेक शुक्ला, सोमनाथ सरकार एवं श्रद्धालु भक्तों ने श्री रामेश्वरनाथ महादेव मन्दिर में पूजा – अर्चना की ।
डॉ. अशोक पोद्दार ने प्रमुख अतिथि आद्य पीठ, दक्षिणेश्वर के ट्रस्टी ब्रह्मचारी स्वामी मुराल भाई एवं भारत के संत – महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति में सनातन हिन्दू धर्म – संस्कृति की रक्षा के प्रति जागरूक, आस्थावान, सनातनी योद्धाओं के सम्मान समारोह में समाजसेवी कार्यकर्ताओं से शामिल होने का निवेदन किया ।
