जनसुनवाई में उम्मीद की किरण — स्थानीयों ने खुले व्यवहार की सराहना की

कुल्टी : राज्य के नए कैबिनेट मंत्री और कुल्टी विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने सोमवार को कुल्टी थाना के निकट विधायक कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया। भारी भीड़ में वरिष्ठ नागरिक, किसान, व्यापारी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से मंत्री को पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर सम्मानित किया, जिसके बाद मंत्री ने सभी का धन्यवाद करते हुए हाथ मिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। दरबार में नागरिकों ने पेयजल, सड़क मरम्मत, कृषि सहायता, पेंशन व सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें उठाईं। डॉ. पोद्दार ने प्रत्येक मामले को ध्यान से सुना और मामलों को शीघ्र निवारण का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय विकास, सार्वजनिक सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी तथा आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करवाई जाएगी। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा, “बंगाल की जनता ने हमें चुना है; हम हर दोष व त्रुटि दूर कर भयमुक्त बंगाल बनाएंगे।” उन्होंने पारदर्शिता और त्वरित निष्पादन पर जोर दिया। स्थानीय लोगों ने मंत्री के खुले व्यवहार और सम्मान प्रदर्शित करने के अंदाज़ की सराहना की और उम्मीद जतायी कि उठे मुद्दों का त्वरित समाधान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *