भारतीय भाषा परिषद में स्मिपैक ट्रस्ट द्वारा आयोजित संगीत संध्या ने श्रोताओं का मन मोहा

कोलकाता 7 जून। आज परिषद सभागार में स्मिपैक की संगीत संध्या मधुर स्वरों से इंद्रधनुषी हो उठी। सबसे पहले प्रसिद्ध कलाकार कल्याणजीत मजूमदार द्वारा सितार और रोहेन बोस के तबला वादन ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देबोश्री भट्टाचार्य ने भारतीय शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। इनके साथ शैलेंद्र मिश्र तबले और रूपाश्री भट्टाचार्य हारमोनियम पर थीं। शैलेन्द्र मिश्रा और देबश्री भट्टाचार्य के प्रदर्शन ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया ।
भारतीय शास्त्रीय संगीत का यह कार्यक्रम हर्षोत्सव-26 के रूप में आयोजित था।अगला कार्यक्रम पंडित समीर चटर्जी के तबला वादन का था। कार्यक्रम में समीर डे ने तबला पर और हिरणमय मित्रा ने हारमोनियम पर संगत किया।
यह संगीत कार्यक्रम स्मिपैक ट्रस्ट द्वारा आईटीसी संगीत अनुसंधान अकादमी, आर्ट पटियाला और सेराफिक एडवाइजर्स के सहयोग से आयोजित किया गया था। अमेरिका स्थित संस्था छन्दायन ने उदार समर्थन दिया। इस अवसर पर एसआरए से कथकली जी, डॉ. शंभूनाथ भारतीय भाषा परिषद,मीना बनर्जी जी वरिष्ठ पत्रकार का सम्मान किया गया। संचालन रूपा सोमसुंदरन और धन्यवाद ज्ञापन के पी एस कोहली ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *