
श्रद्धेय राम बिलास अग्रवाल की पुण्य स्मृति में सेवा शिविर ।
कोलकाता । नागरिक स्वास्थ्य संघ ने समाजसेवी सरिता – के डी अग्रवाल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र आपरेशन सेवा शिविर में 50 नागरिकों के नेत्र में फेको पद्धति से मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया । प्रमुख अतिथि के डी – सरिता अग्रवाल, विशाल, पंकज, अंशिका, मुक्ता अग्रवाल, अरुण आर्य, तापस सेन एवं अतिथियों का स्वागत संघ के उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार डागा, सचिव विकास चन्द चांडक, आलोक दम्मानी, गोवर्धन मूंधड़ा, हरि प्रकाश सोनी, संजय मूंधड़ा, राजकुमार कोठारी एवम् कार्यकर्ताओं ने किया । के डी अग्रवाल ने सेवा शिविर में कहा यह सेवा शिविर परिवार के सदस्यों द्वारा उनके पिताजी के प्रति श्रद्धांजलि है । उनकी स्मृति में सेवा कार्य से परिवार में सभी को आत्मीय सुख का अनुभव हो रहा है । अतिथियों ने संघ के अध्यक्ष कुन्ज बिहारी अग्रवाल, उपाध्यक्ष बिनोद गुप्ता के मार्गदर्शन में संचालित संघ नेत्रालय का भ्रमण कर नागरिक स्वास्थ्य संघ के सेवाभावी कार्यकर्ताओं की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की । विकास चन्द चांडक ने बताया नागरिक स्वास्थ्य संघ ने अब तक 85 हजार से अधिक नेत्र ऑपरेशन, 4 लाख से अधिक नागरिकों का नेत्र परीक्षण कर नेत्र चिकित्सा में विशिष्ट स्थान हासिल किया है । अतिथियों ने नेत्र ऑपरेशन उपरान्त नागरिकों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामना देते हुए सेवा कार्यों में हर सम्भव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया । के डी अग्रवाल परिवार ने अब तक 700 से अधिक नागरिकों का फेको पद्धति से नेत्र ऑपरेशन, 150 से अधिक विकलांग नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कृत्रिम अंग (फंक्शनल लिंब) वितरण के साथ नेत्र – स्वास्थ्य परीक्षण सेवा शिविर, हर्निया, हाइड्रोसिल रोगियों के ऑपरेशन व फ्री डायलिसिस सेवा में सहयोग तथा सामाजिक संस्था को एम्बुलेंस प्रदान कर मानव सेवा की है एवं निरंतर सेवा कार्य करने के लिए तत्पर रहता है । संचालन आलोक दम्मानी ने किया ।
