दक्षिण कोलकाता मारवाड़ी महिला समिति का डायलीसिस रोगियों की चिकित्सा में सहयोग

श्री विशुद्धानंद हॉस्पिटल के सेवाकार्यों की सराहना ।

कोलकाता । अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के अंतर्गत दक्षिण कोलकाता मारवाड़ी महिला समिति ने 40 रोगियों की डायलीसिस चिकित्सा के लिये श्री विशुद्धानंद हॉस्पिटल को सहयोग राशि प्रदान की । महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, अनीता सिंघल, इंदु मुरारका, समाजसेवी संजीव अग्रवाल, गोविन्द मुरारका ने रोगियों को फल वितरित कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिये शुभकामना दी । सुनीता अग्रवाल एवं अतिथियों ने स्मार्ट आई सी यू, डायलीसिस यूनिट एवं ए सी वार्ड का भ्रमण कर सेवाकार्यों की सराहना करते हुए कहा महानगर में चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में 112 वर्ष की यशस्वी यात्रा कर श्री विशुद्धानंद हॉस्पिटल ने विशिष्ट स्थान कायम किया है । हॉस्पिटल के प्रधान सचिव सुरेन्द्र अग्रवाल, विभागीय सचिव दीपक बंका ने सिटी स्कैन, डिजिटल एक्स रे, अल्ट्रासोनोग्राफी, डेन्टल एवं सभी विभागों में निरन्तर प्रगति की जानकारी दी । हेमचन्द अग्रवाल ने डायलीसिस रोगियों को प्रदत्त की जा रही सुविधाओं की जानकारी दी । गिरधारीलाल मस्करा, सुरेश बेरीवाल, सन्तोष कुल्थिया, मनोज पराशर, अनिल चौधरी, निर्मल केडिया, दीनदयाल तोदी, विनोद जालान एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *