माहेश्वरी बालिका विद्यालय की 85 वर्ष की यशस्वी यात्रा

विरासत पदयात्रा, 5 दिवसीय मून स्टोन जुबली समारोह का शुभारम्भ ।

कोलकाता । माहेश्वरी समाज द्वारा संचालित माहेश्वरी बालिका विद्यालय के गौरवमय 85 साल के अवसर पर पंचदिवसीय मून स्टोन जुबली का शुभारम्भ श्रीगणेश पूजन से हुआ । बृहस्पतिवार को विरासत पदयात्रा एवं उद्घाटन समारोह में प्रधान अतिथि विधायक विजय ओझा, उद्घाटनकर्ता नरेंद्र कुमार डागा, सम्मानित अतिथि अरुण लड्ढा, पार्षद मीना पुरोहित, सुरेंद्र मूंधड़ा, सत्यनारायण दरगङ ने विद्यालय की निरन्तर प्रगति की शुभकामना दी । पदयात्रा में अतिथियों के साथ विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने भी हिस्सा लिया । अतिथियों का स्वागत माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष बुलाकी दास मिमानी, माहेश्वरी बालिका विद्यालय के अध्यक्ष गणेश कुमार बागड़ी, सचिव राकेश मोहता के साथ आयोजन समिति के सदस्य श्याम बागड़ी, दिलीप लाहोटी, सत्यनारायण बाहेती, सुभाष मूंधड़ा, नरेंद्र करनानी ने किया । 5 जून को विद्यालय की छात्राओं द्वारा शैक्षणिक प्रदर्शनी का आयोजन माहेश्वरी भवन में होगा । समारोह को सफल बनाने में सभा सचिव अशोक चांडक, उप सचिव वरुण बिनानी, आलोक दम्मानी, गज्जू चांडक, नारायण दास सादानी, नंदकिशोर सादानी, जयंत डागा एवं सुमित डागा तथा कार्यकर्ता सक्रिय हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *