स्पोर्ट्स असेंबली रानीगंज की नई मैनेजिंग कमेटी घोषित, सौरभ खेतान फिर बने अध्यक्ष

रानीगंज: कोयलांचल की सुप्रसिद्ध संस्था स्पोर्ट्स असेंबली की वर्ष 2026-27 के लिए मैनेजिंग कमेटी की घोषणा कार्यकारिणी बैठक में की गई।

संस्था ने सौरभ खेतान को अध्यक्ष, श्रवण कनोडिया को महासचिव और सतीश बगरिया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। सौरभ खेतान पहले भी अध्यक्ष रह चुके हैं और उनकी कार्यशैली व प्रतिभा को देखते हुए इस बार फिर उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्पोर्ट्स असेंबली कोयलांचल की पहचान मानी जाती है। शिल्पांचल में ब्रिटिश जमाने के आसनसोल क्लब की तर्ज पर रानीगंज स्पोर्ट्स असेंबली का अपना एक विशेष स्थान और नाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *