
हावड़ा, 28 मई। पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक बोर्ड की कक्षा 12 वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस बार हावड़ा हिन्दी हाई स्कूल (सलकिया)का परीक्षा परिणाम बेहद शानदार और प्रेरणादायी रहा। स्कूल के शिक्षक प्रभारी ने आर्यन दास को परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर बधाई दी और कहा कि इस होनहार छात्र ने अपने स्कूल के साथ-साथ पूरे शिक्षक समाज को गौरवान्वित किया। एक स्वर में शिक्षकों ने छात्र को बधाई देते हुए सफलता का श्रेय छात्र की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावक के सहयोग को दिया। आर्यन की माता ज्योति दास और पिता विश्वनाथ दास को खुशी का ठिकाना नहीं रहा ऐसा लग रहा है जैसे जिन्दगी की तमाम खुशियां उनके दामन में। आर्यन के माता-पिता ने बताया कि मेरा इकलौता बेटा स्कूल का नाम तो रोशन किया साथ-साथ। हम दोनों का भी। हम दोनों का सपना है कि मेरा बेटा पढ़-लिख कर इस जग का नाम रोशन करे। यही सबसे बड़ी दौलत है यही मेरी अभिलाषा है।
