
कोलकाता । श्रद्धेय पुष्कर लाल केडिया द्वारा संस्थापित मनीषिका ने चिकित्सा क्षेत्र में परोपकार की भावना से मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी हॉस्पिटल में डॉ. अंकित खंडेलवाल द्वारा ओरल कैंसर रोगी के ऑपरेशन एवम् चिकित्सा में सहयोग कर पहल की है । मोहन केडिया ने बताया मनीषिका की पहल से चार ओरल कैंसर रोगी की चिकित्सा हो चुकी है । रोगी की अवस्था क्रिटिकल थी । मनीषिका के सचिव अमित केडिया ने बताया मनीषिका सभागार में ओ पी डी, डेन्टल, नेत्र चिकित्सा विभाग में मानव सेवा कार्यों में कार्यकर्ता सक्रिय हैं । परोपकार, भारतीय धर्म – संस्कृति से जुड़े साहित्य, सामाजिक सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है । समय – समय पर चिकित्सा सेवा शिविर का आयोजन विभिन्न स्थान पर किया जाता है । समाजसेवी अशोक चिड़ीमार के परिवार के सदस्यों ने मनीषिका के सहयोग से कैंसर रोगी को जीवनदान देने में आर्थिक सहयोग प्रदान किया । मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी के अध्यक्ष गोविन्द राम ढ़ानेवाल, प्रधान सचिव प्रहलाद राय गोयनका, हॉस्पिटल सचिव मुकेश मेहरा एवम् डॉक्टर अंकित खंडेलवाल ने रोगी को स्वास्थ्य लाभ की शुभकामना देते हुए मनीषिका के सेवा कार्य की सराहना की । डॉ. अंकित खंडेलवाल ने कहा वर्तमान समय में मुँह में ओरल कैंसर के रोगियों की संख्या में वृद्धि हो रही है । मनीषिका के अध्यक्ष राजकुमार केडिया, सचिव अमित केडिया, उपाध्यक्ष मनमोहन केडिया, पवन केडिया, मोहन केडिया, निर्मल केडिया, स्वाति गुप्ता, सचिन अग्रवाल, विनय पाण्डेय एवम् मनीषिका परिवार के समस्त सदस्य सेवा कार्यों में सक्रिय हैं ।
