जैन धर्मशाला के पास ठंडे शरबत से राहगीरों को राहत, नरेंद्र युवा संघ ने किया वितरण


कोलकाता : भीषण गर्मी व तेज धूप को देखते हुए नरेंद्र युवा संघ के द्वारा आकाश मिश्रा के नेतृत्व में आज मछुआ बाजार के समीप जैन धर्मशाला के पास राहगीरों को ठंडे और मीठे शरबत वितरित कर के राहत दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य प्यास बुझाना और लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना बताया गया। आकाश मिश्रा ने कहा, “नर सेवा ही नारायण सेवा है।”

कार्यक्रम में समाजसेवी संतोष गुप्ता, मुंशी पाण्डेय, धनंजय सिंह, संदीप सिंह, रजनीश मिश्रा, चंद्रशेखर सिंह, पप्पू दुबे, अमरजीत सिंह, विनय त्रिपाठी, शेषनाथ तिवारी, आजाद पाण्डेय, मोनू सिंह, चिंटू दुबे, पवन मुधना, शब्बीर सिंह, मोहित तिवारी, अजीत गुप्ता, राहुल साव, नंदू ठाकुर व गोविंद सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित सदस्यों के समन्वय से आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हुआ और करीब सैकड़ों राहगीरों को शरबत पिलाया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे गर्मी में काफी आराम मिला। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम जारी रखने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *