
सोनाका इंजीनियरिंग कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन कर जीता खिताब
दुर्गापुर। दुर्गापुर एनएसएचएम नॉलेज कैंपस में आयोजित तीन दिवसीय अंतर-कॉलेज नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का उत्साहपूर्ण माहौल में सफल समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया और पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। आयोजन को आईपीएल की तर्ज पर भव्य रूप दिया गया, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।इस क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डॉ. देब कुमार दास एवं स्पोर्ट्स मैनेजमेंट विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टूर्नामेंट के दौरान मैदान में लाइव स्कोर अपडेट, संगीत और प्रसिद्ध कमेंटेटरों की दमदार कमेंट्री ने खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरे आयोजन के दौरान कॉलेज परिसर खेल और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया।एनएसएचएम नॉलेज कैंपस मैदान में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, की टीम उपविजेता रही। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।फाइनल समारोह को और भी आकर्षक बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एक नृत्यांगना ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और बेस्ट फील्डर पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेता टीम को ₹12,001 की नकद पुरस्कार राशि तथा उपविजेता टीम को ₹8,001 की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। इस सफल आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों के खेल कौशल को मंच प्रदान किया, बल्कि विभिन्न कॉलेजों के छात्रों के बीच आपसी सौहार्द और खेल भावना को भी मजबूत किया।
