मुर्शिदाबाद में 28 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, हुमायूं कबीर ने पंचायत कार्यालय पर जड़ा ताला

 

 

मुर्शिदाबाद, 11 मई । बेलडांगा दो नंबर पंचायत समिति कार्यालय में सोमवार को भारी हंगामा देखने को मिला, जब आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता हुमायूं कबीर ने कार्यालय में ताला जड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान “पाड़ाय समाधान” योजना में करीब 28 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है।

 

हुमायूं कबीर का दावा है कि तृणमूल संचालित बेलडांगा दो नंबर पंचायत समिति के नेतृत्व में इस घोटाले को अंजाम दिया गया। उन्होंने इस मामले में अताउर रहमान को भी निशाने पर लिया।

कबीर ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक संबंधित कामों का कोई बकाया भुगतान नहीं किया जाना चाहिए। इसी कारण उन्होंने पंचायत समिति कार्यालय में ताला लगाकर चाबी अपने पास रख ली, ताकि अधिकारी अंदर प्रवेश न कर सकें।

इस घटना के बाद बेलडांगा क्षेत्र में पंचायत समिति कार्यालय और बीडीओ कार्यालय परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हुमायूं कबीर ने इस संबंध में बीडीओ को ज्ञापन भी सौंपा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *