ब्रह्ममयी काली मन्दिर में भगवान श्रीकृष्ण का पारम्परिक चन्दन यात्रा उत्सव

कोलकाता । जगतगुरू (जूना अखाड़ा) स्वामी परमात्मानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्ममयी काली मन्दिर में पारम्परिक चन्दन यात्रा उत्सव में भागवताचार्य स्वामी त्रिभुवनपुरी एवं श्रद्धालु भक्त शामिल हुए । उत्साहित भक्तों की आस्था, श्रद्धा के साथ मनाये जा रहे उत्सव में भगवान श्रीकृष्ण को शीतल चन्दन का लेप लगा कर सुगंधित फूल चढ़ाए जाते हैं । यह सेवा भक्ति भावना से करते हैं, जिससे भगवान प्रसन्न होते हैं ।

 

स्वामी परमात्मानंद महाराज ने भागवताचार्य स्वामी त्रिभुवनपुरी एवं सभी भक्तों का स्वागत करते हुए कहा जो भक्त चन्दन श्रृंगार परिवेश में भगवान का दर्शन करते हैं, वे भौतिक कष्टों से मुक्त होकर आत्मीय सुख का अनुभव करते हैं । ब्रह्ममयी काली मन्दिर में प्रतिदिन कीर्तन, आरती एवम् धार्मिक कार्यक्रमों में समाजसेवी श्रीजन चटर्जी, स्वामी सनातन दास बाबा, तंत्रदेवानंद महाराज एवं श्रद्धालु भक्त भाव विभोर हो रहे हैं । लायन पवन रूंगटा, अनिल सरावगी, मोहनलाल अग्रवाल, निरंजन जैन के मार्गदर्शन में श्रद्धालु भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया । सेवाकार्य की सभी ने सराहना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *