
प्रिय श्रेष्ठ केडिया की स्मृति में सैकड़ों नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण ।
कोलकाता । सामाजिक सेवा संस्थाओं के महासमागम में बाल व्यास पण्डित श्रीकान्त शर्मा की अध्यक्षता में निष्काम कर्मयोगी पुष्करलाल जी केडिया की 9वीं पुण्य तिथि के अवसर पर मनीषिका सभागार में उनकी प्रतिमा पर विधायक विवेक गुप्ता, समाजसेवी बनवारीलाल सोती, विनोद केडिया, राजेन्द्र बूबना, गौरीशंकर सराफ, सुरेन्द्र अग्रवाल, जगमोहन बागला, निर्मल सराफ, मनमोहन केडिया, बलदेव, मुरारी केडिया, विजय, गोपीकिशन, राजकुमार, निर्मल, पवन, मोहन, अमित केडिया, डॉ. अंकित खंडेलवाल, संदीप गर्ग, मनोज पराशर, विनोद बाचुका, प्रदीप जयसवाल एवं कार्यकर्ताओं ने भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा श्रद्धेय पुष्करलाल केडिया के बताए मार्ग का अनुसरण करना सच्ची श्रद्धांजलि है । बाल व्यास श्रीकांत शर्मा ने अपने आशीर्वचन में कहा श्रद्धेय पुष्करलाल जी का जीवन सेवा, परोपकार, भारतीय संस्कृति के प्रति सामाजिक एवं नैतिक कर्तव्य निष्ठा की प्रेरणा देता है ।

सचिव अमित केडिया, मोहन केडिया ने बताया इस अवसर पर मनीषिका में इमामी फाउंडेशन के सहयोग से नेत्र चिकित्सा, मुरारीलाल – मधु केडिया के सहयोग से दंत चिकित्सा, श्रद्धेय उमाशंकर केडिया परिवार द्वारा ई सी जी की सुविधा के शुभारम्भ के साथ प्रिय श्रेष्ठ केडिया की स्मृति में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जनरल फिजिशियन डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ों नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया । वर्तमान में मनीषिका में कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, योगा प्रशिक्षण, स्काउट ट्रेनिंग, होम्योपैथिक विभाग, अन्नपूर्णा योजना, वस्त्र वितरण एवम् सेवा शिविर के माध्यम से जरूरतमंद नागरिकों की सेवा की जा रही है ।

विनोद छावछरिया, पवन खेमका, निखिल, रौनक, विनय, विवेक, संजीव, सुशील, बद्री, अजय केडिया, सुधीर गुप्ता, दयानन्द सोनी, आशीष मित्तल, विनेश जोशी, विनय राणासरिया, सुनील गुप्ता, विनय जैन, सुमित सिंह, डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ. वी एस पाण्डेय, डॉ. तमन्ना, डॉ. ललित सिन्हा, एल एन ओझा, मनीष गोयल, एवं कार्यकर्ता तथा संगीता केडिया एवं महिला टीम के साथ गणेश सिंह, राजेश तिवारी, विनय पाण्डेय एवं पुष्करलाल केडिया स्काउट एवं गाइड ग्रुप के बच्चे सक्रिय रहे ।

