
श्री विशुद्धानन्द हॉस्पिटल में डायलीसिस एवम् चिकित्सा सेवाओं का विस्तार ।
कोलकाता । सेवा और समर्पण की 111 वर्ष की यात्रा में श्री विशुद्धानंद हॉस्पिटल में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के लिये भट्टड़ परिवार ने 1 डायलीसिस मशीन, 2 वेंटिलेटर मशीन प्रदान कर मानव सेवा में सहयोग प्रदान किया । समाजसेवी बनवारीलाल सोती की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में प्रमुख अतिथि सुभाष मुरारका, राजकुमार भट्टड़, सुशील भट्टड़, शिवकुमार भट्टड़, सुधा भट्टड़, श्याम सुन्दर डागा, रोहित चौमाल एवं अतिथियों का स्वागत हॉस्पिटल के अध्यक्ष बनवारी लाल सोती, प्रधान सचिव सुरेन्द्र अग्रवाल, महावीर प्रसाद अग्रवाल, हेमचन्द अग्रवाल, गिरधारीलाल मस्करा एवं कार्यकर्ताओं ने किया ।

राजकुमार भट्टड़ एवं सुधा भट्टड़ ने कहा भट्टड़ परिवार द्वारा प्रदत्त चिकित्सा सेवा में सहयोग हमारा नैतिक कर्तव्य है । सुभाष मुरारका ने हॉस्पिटल में निरन्तर चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामना दी । भट्टड़ परिवार ने डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ की मानव सेवा की सराहना करते हुए हरसम्भव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया ।
हॉस्पिटल के प्रधान सचिव सुरेन्द्र अग्रवाल ने कहा 17 डायलीसिस मशीन की वर्तमान यूनिट में 6 मशीन और लगा कर विस्तार करने की तैयारी है । उन्होंने 4डी अल्ट्रासोनोग्राफी, उचित शुल्क में सिटी स्कैन, अत्याधुनिक डेन्टल, ऑर्थोपेडिक, स्मार्ट आईसीयू, ऑक्सीजन प्लांट एवं सभी विभागों की निरन्तर प्रगति की जानकारी दी । हेमचन्द अग्रवाल ने कहा डायलीसिस चिकित्सा उचित-न्यूनतम मूल्य पर की जा रही है ।

हॉस्पिटल के अध्यक्ष बनवारीलाल सोती ने भट्टड़ परिवार के सहयोग के लिये आभार व्यक्त करते हुए कहा रोगियों की अत्याधुनिक तकनीक से चिकित्सा करना हॉस्पिटल प्रबंधन का उद्देश्य है । धन्यवाद ज्ञापन हेमचन्द अग्रवाल एवं समारोह का संचालन दीपक बंका ने किया । सुरेश बेरीवाल, सन्दीप गर्ग, निर्मल केडिया, संतोष नोपानी, राजकुमार व्यास, नरेन्द्र बागड़ी, नीरज खेतान, अनिल माहेश्वरी, इन्द्र कुमार व्यास एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।
