गोवा में संजय सिन्हा को मिला बेस्ट एक्टर अवार्ड

 

गोवा:गोवा की राजधानी पंजिम में आयोजित गोवा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जाने – माने मीडिया पर्सनेलिटी और अभिनेता संजय सिन्हा को बेस्ट एक्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया।ज्ञात हो कि यूनिवर्सल फिल्म मेकर्स काउंसिल एंड जेनेसिस अल्टिमा ,दुबई तथा इंडो श्रीलंका फिल्म एंड कल्चरल फोरम की साझेदारी में आयोजित इस दो दिवसीय गोवा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में साउथ गोवा के सांसद कैप्टन विराटो फर्नांडीज ने संजय सिन्हा को बेस्ट एक्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से विभूषित किया।आपको बता दूं कि संजय मीडिया पर्सनेलिटी और सोशल एक्टिविस्ट के साथ एक अच्छे और संवेदनशील अभिनेता भी हैं।स्टूडेंट लाइफ से ही वह थियेटर के जरिए अभिनय से जुड़े और बाद में कई लघु और फीचर फिल्मों में सफलतापूर्वक अभिनय भी किया।आज भी वह सभी क्षेत्रों में सक्रिय हैं।संजय सिन्हा ,इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल और इंटरनेशनल मीडिया फोरम के चेयरमैन हैं।उनकी यह दोनों संस्थाएं समाज सेवा और पत्रकारों के कल्याण में लगी हैं।इस संवाददाता को उन्होंने बताया कि जिंदगी में अगर कुछ कर गुजरने का जज्बा हो इंसान कुछ भी कर सकता है।हालांकि एक साथ सभी क्षेत्रों में काम करने में थोड़ी परेशानी जरूर होती है,लेकिन टाइम मैनेजमेंट और समर्पण के कारण मेरे रास्ते आसान हो जाते हैं।गौरतलब है कि संजय सिन्हा को इससे पहले कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड मिल चुके हैं,लेकिन सादगी को उन्होंने अपने जीवन से अलग नहीं होने दिया।हमेशा ग्राउंड लेवल पर काम किया और वंचित वर्ग के प्रति उनके दिल में अपार प्रेम और सहयोग की भावना बरकरार रही।गौरतलब है इससे पहले जम्मू कश्मीर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उन्हें बांग्ला फीचर फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिल चुका है।इस सम्मान से भी वह उत्साहित हैं।उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *