निर्वाचन आयोग ने ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी को बनाया पुलिस पर्यवेक्षक

कोलकाता, 13 अप्रैल । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अहम नियुक्ति की है। आयोग ने ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी सर्वणा विवेक एम को राज्य में पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, सर्वणा विवेक एम चुनाव अवधि के दौरान प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे और आयोग के नियंत्रण, पर्यवेक्षण तथा अनुशासन के अधीन कार्य करेंगे। उनकी तैनाती कोलकाता स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में होगी। वे समय-समय पर आयोग को अपनी रिपोर्ट और इनपुट उपलब्ध कराते रहेंगे। उनकी ड्यूटी नियुक्ति की तारीख से शुरू होकर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक जारी रहेगी।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि 04 मई को मतगणना की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *